छत्तीसगढ़

CG : सैनिक ने जीता चुनावी जंग, मंत्री को हराया

अम्बिकापुर। सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले सैनिक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस के अभेद किले विधानसभा सीतापुर को अपने पहले राजनीतिक हमले में ढहा दिया है। विधानसभा सीतापुर में सैनिक रामकुमार ने पहली बार कमल फूल खिलाने में सफलता हासिल कर कांग्रेस के अभियान को चूर-चूर कर दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को सपने में भी यह अंदाजा नहीं था कि अमरजीत भगत के 20 वर्षों की राजनीतिक विरासत को तीन महीने पूर्व नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाला सैनिक इतनी सहजता से ध्वस्त कर देगा।सैनिक राम कुमार द्वारा सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने पर श्री भगत ने कड़ी टिप्पणी थी तथा कहा था कि राजनीति करना हम राजनीतिज्ञों का काम सैनिक को राजनीति छोड़कर सीमा पर देश की सेवा करनी चाहिए। उन्हें क्या मालूम था कि यही सैनिक उन्हें राजनीति में इस तरह पटखनी देगा। सैनिक रामकुमार ने क्षेत्र के युवाओं की टीम बनाई। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मनमानी, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, भू- माफियागिरी को मुद्दा बनाया तथा सभी के चहेता बन गए। किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि सैनिक रामकुमार टोप्पो इतनी सहजता से कांग्रेसियों की फौज को धूल चटा देंगे।अमरजीत भगत को सपने में भी हार की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने जीत में कोई भी दाव-पेंच नहीं छोड़ा था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सैनिक से पराजित होने पर अपनी मूंछ का सफाया कराने की बात कह दी थी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब लोग अमरजीत भगत से पूछ रहे हैं कि वे अपनी मूंछ का सफाया कब कराएंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर पूरे दिन हार पर मूंछ का सफाया कराने की घोषणा की चर्चा होती रही।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

7 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

7 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

8 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

8 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

8 hours ago