छत्तीसगढ़

CG : सैलून दुकान में काम करने वाले लड़के ने जीता 5 लाख रूपए इनाम, डांस देखकर हैरत में पड़े सेलेब्रिटी

रायपुर टीवी का पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस प्रो’ को अपना विनर मिल चुका है. छत्तीसगढ़ के रितेश पाल ने अपने नाम कर लिया है. ट्रॉफी के साथ-साथ रितेश को 15 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली है. बता दें कि रितेश शक्ति मोहन की डांस टीम के कंटेस्टेंट थे. फिनाले में राकेश साहू और अमन-कुणाल को कड़ी टक्कड़ देते हुए रितेश पाल ने ये विनर की ट्राफी अपने नाम की है. रितेश ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के होश उड़ा दिए थे. रितेश ने अपने परफॉर्मेंस से खूब तालियां और सीटियां बटोरी हैं. शो ‘डांस प्लस प्रो’ के फर्स्ट रनअप राकेश साहू को 5 लाख रूपये का चेक मिला है. तो वहीं अमन-कुणाल दूसरे रनरअप रहे. इन्हें भी 5 लाख रूपये का इनाम मिला है. बता दें कि अपनी टीम के रिशेत की जीत पर शक्ति मोहन ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं. सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ‘आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका मैं इंतजार कर रही था. क्या शानदार सीजन रहा. मैं इसके लिए सुपर ग्रेटफुल हूं. मैं रितेश को ढेर सारी बधाइयां देना चाहूंगी.’ शो ट्रॉफी को हाथ में लेते ही वो इमोश्नल हो गए थे. बता दें कि रितेश पाल बेहद गरीब परिवार से आते हैं. उन्हें बचपन से ही डांस का शौक था. लेकिन घर में पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने सैलून में काम करना शुरू कर दिया. लेकिन उनके अंदर से डांस का जुनून तब भी बरकरार था. वे सैलून के अंदर काम करते-करते वह डांस किया करते थे. वहीं आज अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना सपना पूरा कर दिखाया है.

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago