छत्तीसगढ़

CG : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सिद्धेश्वर मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम …

छत्तीसगढ़: सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 11 मई को राष्ट्रव्यापी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विकासखंड पलारी के सिद्धेश्वर मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं ओंकार जाप के साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सिद्धेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आलेख का वाचन एवं सोमनाथ मंदिर में कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण को देखा गया।


इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।आज का दिन बहुत ही गौरव का दिन हैं। 1026 ईस्वी महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर में आक्रमण किया लेकिन लोगों की आस्था एकजुटत और सभी के सहयोगफिर खड़ा हो गया लेकिन ऐसा 16 बार हुआ और पुनः खड़ा हुआ। अब उस काल को 1000 वर्ष पूरा करते हुए अब भी गौरव के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हम सब इसके आज साक्षी हैं।इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेज कर हम आने वाली पीढ़ी को जागरूक कर सकते हैं।सिद्धेश्वर मंदिर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के साथ ही प्राकृतिक धरोहर भी है।


जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर ने कहा कि आज के दिन को पूरा देश राष्ट्रीय स्वाभिमान पर्व के रूप में माना रहा हैं। 17 बार इस मंदिर को तोड़ा गया लेकिन लोगों के आस्था और भावना ने इसे झुकने नहीं दिया। पलारी के बालसमुंद जलाशय ऐतिहासिक धरोहर और जीवन रेखा हैं। इस जलाशय का सौदर्यकरण करना जरुरी हैं। यह एक महत्पूर्ण धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रूप में सुशोभित हो सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहु, जनपद अध्यक्ष सविता यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा,जनपद सदस्य नीलिमा कोशले, टिकेश्वरि वर्मा, लता बघेल,एसडीएम दीपक निकुंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

2 hours ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

3 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

3 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

3 hours ago