उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। बांदे तहसील के शांति नगर निवासी 71 वर्षीय सुधीर सरकार की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी सेफाली सरकार के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 46 निवासी 25 वर्षीय प्रहलाद समद्दार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित बिरेन्द्र समद्दार और उर्मिला समद्दार के लिए चार लाख रूपए, ग्राम पी.व्ही. 41 पुरूषोत्तम नगर निवासी 41 वर्षीय खगेन घोष की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी अनिता घोष के लिए चार लाख रूपए तथा बांदे तहसील के ग्राम मरोड़ा की 08 वर्षीय अन्नु तोप्पा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता सोमनाथ तोप्पा और जुंपा बाई तोप्पा के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…