बलरामपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का द्वारा 100 बिस्तरीय अस्पताल रामानुजगंज का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ. बसंत कुमार सिंह ने ओपीडी पहुंचकर दैनिक उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। तत्पश्चात पोषण पुनर्वास केंद्र पहुंच उन्होंने बच्चों के माताओं से बात कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को अस्पताल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्थित करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी से अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। डॉ. सिंह ने दवाई भंडारण कक्ष का जायजा लेते हुए दवा व आवश्यक उपकरणों का सही रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने 100 बिस्तरीय अस्पताल में आम जनता के सुविधा हेतु ओटी, ब्लड स्टोरेज सेंटर, डायलिसिस यूनिट जल्द चालू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डॉ. सिंह ने अपने औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी चिकित्सक व स्टोर प्रभारी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के अन्दर व्यवस्था में सुधार करने हेतु निर्देशित किया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राज्य से होने वाले बाह्य मूल्यांकन हेतु तैयारी करने निर्देशित किया।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…