CG : स्कुल जा रही छात्र के साथ दुष्कर्म…

कांकेर, स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना पखांजूर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता रोज़ाना की तरह 05 अगस्त को स्कूल के लिए घर से निकली थी। रास्ते में ग्राम पीव्ही-132 यशवंतनगर निवासी कंकन मंडल, पिता शिवपद मंडल, ने उसे रोका और बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में घुमाने के बहाने बैठा लिया। आरोपी उसे अपने रिश्तेदार के घर ग्राम पीव्ही-23 ले गया, जहां उसने मौका पाकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को स्कूल की छुट्टी होने से पहले गांव के पास रास्ते में छोड़ दिया। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई जिसके बाद थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2025 के तहत धारा 64, 64(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के अंतर्गत केस पंजीबद्ध कर तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की सक्रियता से तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी कंकन मंडल को 05 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago