CG : स्कूलों के होंगे मरम्मत, शौचालय निर्माण और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार

शासन से 2 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति, जांजगीर चांपा जिले के स्कूलों में होगा व्यापक मरम्मत और जीर्णाेद्धार कार्य

12 स्कूल में अतिरिक्त कक्ष की सौगात, नौनिहालों को मिलंेगे आठ आंगनबाड़ी भवन के लिए 2 करोड़ 9 लाख 56 हजार की स्वीकृति

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर, सुरक्षित और सुविधायुक्त अध्ययन वातावरण

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और सुसज्जित करने का कार्य तेज़ी से जारी है। उनके नेतृत्व में प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक की शालाओं में अधोसंरचना को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। शासन ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जांजगीर चांपा जिले के स्कूलों में मरम्मत, जीर्णाेद्धार और आवश्यक निर्माण कार्यों की मंजूरी प्रदान की है। शासन की इस स्वीकृति से विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधायुक्त अध्ययन वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास से 12 स्कूल में अतिरिक्त कक्ष एवं नौनिहालों को 8 आंगनबाड़ी भवन के लिए 2 करोड़ 9 लाख 56 हजार की स्वीकृति दी गई है। जिले में कुल 4 करोड़ 9 लाख से अधिक रूपए की स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए दी गई है।

जिले के 94 प्राथमिक शालाएं और 53 माध्यमिक विद्यालय में 77 लाख 86 हजार रुपये की लागत से अतिआवश्यक मरम्मत कार्य किए जाएंगे। हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में 49 लाख 77 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। जिसमे छत मरम्मत, दीवार, फर्श, खिड़की-दरवाजे, पेयजल, शाला में जल भराव निकासी को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। 114 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में 47 लाख रुपये की लागत से एवं 38 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल 27 लाख रुपये नवीन शौचालय निर्माण एवं पुराने शौचालयों का जीर्णाेद्धार होगा। इसके साथ ही जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि से 12 स्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष की सौगात स्कूली बच्चों को मिलेगी। इसके लिए 96 लाख 84 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं जिले के नौनिहालों के लिए आठ आंगनबाड़ी भवन तैयार किये जाएंगे, इसके लिए 1 करोड़ 12 लाख 72,000 रूपए की स्वीकृत प्रदान की गई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिले।

विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस स्वीकृति से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य, न सिर्फ स्कूलों की स्थिति को बेहतर कर रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, उपस्थिति और प्रदर्शन को भी नया आयाम दे रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता…

14 minutes ago
जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की…

24 minutes ago
रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में…

28 minutes ago
ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

34 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

40 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

41 minutes ago