कोरबा। जिले के रजगामार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की लाश शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे मैदान में पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, संजय वर्मा (28) मंगलवार दोपहर को किसी काम से बाहर गया हुआ था। परिजनों को लगा कि वो रात तक घर लौट आएगा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। घरवालों ने उसे कॉल भी किया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
इधर बुधवार सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो उन्होंने युवक का शव हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित मैदान में पेड़ से लटका हुआ पाया। लाश मिलने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाया।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…