जांजगीर.चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर.चांपा जिले में देवरहा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गयाण् हसदेव पब्लिक स्कूल की बस ने एक बाइक पर सवार दूधवाले को जोरदार टक्कर मार दीए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गईण्जानकारी के मुताबिकए मृतक की पहचान भादा गांव निवासी जगदीश यादव के रूप में हुई हैण् जानकारी जगदीश यादव चांपा से दूध बांटकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा थाए तभी बच्चों को गांव छोड़ने जा रही बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दीण् हादसे में जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गयाण् स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गयाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लियाण् पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *