जांजगीर हायर सेकंडरी स्कूल देवरी के प्रभारी प्राचार्य द्वारा समय पर स्कूल नहीं आने वाले चपरासी के क्रियाकलापों की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को दी गई थी। इससे नाराज होकर चपरासी ने प्रभारी प्राचार्य को उनके कक्ष में बंद कर दिया और चाकू से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज किया व मारने की कोशिश की। प्रभारी प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चपरासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सक्ती थाना से मिली जानकारी के अनुसार राजाराम कश्यप ग्राम देवरी में संचालित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने प्राचार्य कक्ष में बैठे थे। उसी समय स्कूल का चपरासी प्रमोद कुमार उरांव उसके कक्ष में घुस गया और दरवाजा बंद करके प्रभारी प्राचार्य को धमकाने लगा कि उसके खिलाफ शिकायत क्यों की है।

आरोप है कि चपरासी ने प्रभारी प्राचार्य के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने की कोशिश करने लगा। जान बचाने के लिए प्रभारी प्राचार्य कमरे से बाहर निकले। उसी समय स्कूल स्टाफ भोगसिंह कंवर व बाबूलाल महंत भी पहुंचे। इन दोनों ने बीच बचाव कर चाकू को प्रमोद उरांव से छीना। पुलिस ने प्रभारी प्राचार्य की रिपोर्ट पर चपरासी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *