CG : स्टेपनी टायर में छिपाकर कर रहे थे गांजा तस्करी, जामुल पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, 17.72 लाख की सामग्री जब्त…
दुर्ग । जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर गांजा छिपाकर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपए आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जून की दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (CG 07 CZ 8442) में गांजा रखा गया है। सूचना के आधार पर जामुल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।
तलाशी के दौरान वाहन में तीन युवक बैठे मिले। पिकअप में रखे प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर संदिग्ध अवस्था में पाए गए। शक होने पर पुलिस ने एक ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायरों को खुलवाया। जांच में सामने आया कि टायरों के अंदर पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था।
पुलिस ने एक टायर से 16 और दूसरे टायर से 15 पैकेट बरामद किए। कुल 31 पैकेटों में 15 किलो 500 ग्राम गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम के 2 हजार रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की। कुल जब्ती की कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसके स्रोत की जांच की जा रही है।
रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…
रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…
बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…
भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…
जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…
सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…