दंतेवाड़ा, शासकीय आवासीय कन्या पोटाकेबिन, कारली में ’’स्टेम फार गर्ल्स’’ परियोजना के तहत ’’स्टेम लैब’’ एवं स्मार्ट क्लासरूम उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। जिसमे जिले के 13 चयनित विद्यालयों में से 11 विद्यालयों के कक्षा 6-8 के विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को ’’स्टेम लैब’’ एवं ’’स्मार्ट क्लासरूम’’ के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना तथा कक्षा में हैंड्स-ऑन एवं प्रयोगात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था।
इस दौरान शिक्षकों को ’’स्टेम लैब’’ के उपकरणों से विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन, स्मार्ट टीवी के उपयोग का प्रशिक्षण, हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ, कक्षा नियोजन में एआई का उपयोग तथा पद्मश्री अरविंद गुप्ता के वीडियो का प्रदर्शन किया गया। यह परियोजना शिक्षार्थ ट्रस्ट द्वारा भारत केयर्स के एंकरशिप और एचडीएफसी परिवर्तन के सहयोग से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है। कार्यक्रम में शिक्षकों में स्टेम शिक्षा को लेकर खास उत्साह देखा गया। इस पहल से जिले में प्रयोग-आधारित विज्ञान शिक्षण को नई दिशा मिलेगी।
उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…
’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…
पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…
नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…