छत्तीसगढ़

CG : स्ट्रांग रूम को किया गया सील

बलौदाबाजार,। जिले में लोकसभा मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों के आने के बाद रायपुर लोकसभा अंर्तगत बलौदाबाजार भाटापारा सामान्य प्रेक्षक संजय कुमार एवं जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र सामान्य प्रेक्षक के कसडोल विधानसभा प्रतिनिधी रमाकांत दुबे सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी और सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। सभी विधानसभा क्षेत्र के दरवाजे पर सुरक्षा के जवान तैनात हो गए हैं। स्ट्रांग रूम में विधानसभावार 3 विधानसभा,कसडोल,बलौदाबाजार एवं भाटापारा के हिसाब से अलग-अलग ईवीएम एवं वीवीपैट रखी गई हैं। प्रशासन द्वारा स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। जिसके लिए मॉनिटरिंग कक्ष बनाया गया है। पूरा परिसर को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के हवाले कर दिया है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी सहित समस्त लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

CG : महामाया मंदिर में बिक रहे प्रसाद पर बड़ा खुलासा, लैब जांच में मोतीचूर के लड्डू फेल …

सरगुजा। अंबिकापुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर के आसपास बिक रहे प्रसाद को लेकर एक…

2 minutes ago
CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

CG : स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन …

दुर्ग। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार के संकार्य प्रभाग के निर्देशानुसार मनाए जा…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव : कॉलेज के सामने ही लगा रहता है मवेशियों का झुंड …

राजनांदगांव | दिग्विजय कॉलेज के मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार बना रहता…

12 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव : ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों तक झाड़ियों का कब्जा, दुर्घटना का बढ़ा खतरा …

राजनांदगांव | ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पेड़ों की डालियां और झाडिय़ां सड़क तक फैलती…

14 minutes ago
राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव : सांसद पांडेय ने नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र का किया दौरा, शहीदों को दी श्रद्धां​जलि …

राजनांदगांव | सांसद संतोष पांडेय ने शुक्रवार को मोहला -मानपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस…

21 minutes ago
राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव : टेड़ेसरा में पशु आहार व दूध संकलन केंद्र का उद्घाटन …

राजनांदगांव | पाताल भैरवी दूध उत्पादक लिमिटेड कंपनी राजनांदगांव ने पशु आहार व दूध संकलन…

24 minutes ago