बलौदाबाजार जिले से लाखों की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. जहां क्रेडिट कार्ड के नाम पर एक महिला को ठगों ने अपने जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाया. हालांकि, दीपक झा और साइबर सेल पुलिस की सक्रियता से ठगी की रकम वापस कर ली गई है. बता दें कि, कंचन बंछोर असिस्टेंट ऑफिसर निवासी अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री हिरमी ने पुलिस से ठगी की शिकायत की थी. पीड़िता ने बताया कि, एक नंबर से क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के संबंध में फोन आया था. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से डाउनलोड करने को कहा. उसके बाद गूगल में लॉगिन कराके कार्ड ब्लॉक करने के लिए प्रोसेस कराया. इस दौरान पेटीएम से रकम 98907 रुपए डमी-एकाउंट में ट्रांसफर कराया. जो ट्रांसफर नहीं हुआ. उसके बाद ठग ने फोन पे पर 49907-49907 रुपए दो बार ट्रांसफर कराया. साथ ही क्रेडिट कार्ड से भी 33132 रुपए ट्रांसफर करा लिया. जानकारी के अनुसार, ठग ने महिला को 1,32,946 रुपए का चूना लगाया था. जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर पुलिस पोर्टल में ठगी की जानकारी को विधिवत अपडेट किया. पुलिस ने तत्काल 4 बैंकों का खाता नंबर फ्रीज कराकर कुल 99814 रुपए को तुरंत फ्रीज करवाया.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *