दंतेवाडा, जिले के गीदम में करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 11 साल के छात्र की मौत हो गई है, जबकि उसकी बहन को राहगीरों ने जिंदा बाहर निकाल लिया। NMDC के स्लरी पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढा कर छोड़ा गया था। स्कूल से लौटते समय दोनों भाई-बहन उसमें गिर गए। मामला गीदम थाना क्षेत्र के हाउरनार ग्राम पंचायत का है। जानकारी के मुताबिक, यहां गुमड़ा जाने वाले मुख्यमार्ग के किनारे स्लरी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया है। जिसमें लबालब पानी भरा हुआ है। सोमवार की शाम भाई-बहन स्कूल से घर आ रहे थे। इस बीच वे लोग हाथ-पैर धोने के लिए पानी के पास चले गए।
इसके बाद टिकेश्वर सिंह (11) का पैर फिसलने से वह पानी के अंदर गिर गया। वह डूबने लगा। वहीं उसकी बहन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गई। वह भी डूबने लगी। इसी बीच उस सड़क से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर इन पर पड़ी। इसके बाद कुछ लोग पानी में उतर कर बच्ची को बचा लिए। वहीं 11 साल का बच्चा बेसुध था। इसकी खबर आस-पास के लोगों को भी दी गई। बच्चे को तुरंत गीदम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…