छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छता रैंकिंग – कॉलोनियों ने तैयारियों के लिए मांगा समय, नामांकन 10 फरवरी तक बढ़ा

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम रायपुर द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आवासीय कॉलोनियों की त्रैमासिक स्वच्छता रैंकिंग और “क्लीन ग्रीन अवार्ड-24” के लिए अब 10 फरवरी तक पंजीयन कर सकेंगे। आवासीय परिसरों की सोसायटियों व बिल्डर्स ने अपनी तैयारियों के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को कुछ दिन बढ़ाने का अनुरोध नगर निगम से किया था। रैंकिंग के लिए रहवासियों के उत्साह को देखते हुए तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवासीय कॉलोनियां नगर निगम की वेबसाइट https://nagarnigamraipur.nic.in पर अपना पंजीयन अवार्ड व रैंकिंग के लिए कर सकेंगे। पंजीयन के पश्चात रहवासियों से स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी लिया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री रघुमणि प्रधान के अनुसार कॉलोनियों की रैंकिंग उसी मापदंडों पर आधारित है, जिसके आधार पर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग निर्धारित होती है। स्पेशल टीम इस अवार्ड व रैंकिंग के लिए पंजीकृत कॉलोनियों में स्वच्छता की पड़ताल करेगा तथा नवाचारों के साथ कॉलोनी को हरीतिमायुक्त व स्वच्छ रखने आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस रैंकिंग हेतु रहवासियों में उत्साह है और बच्चे व महिलाएं भी अपनी कॉलोनी की रैंकिंग सर्वश्रेष्ठ रखने सभी को जागरूक कर रही हैं। अब तक लगभग 50 कॉलोनियों ने अपना पंजीयन पूरा कर लिया है। इन कॉलोनियों से पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसके आधार पर अब पंजीयन 10 फरवरी तक होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 83196-67095 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

3 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

4 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

4 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

4 hours ago