छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया विशेष अभियान

एमसीबी/ जिले में प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता संरक्षण के लिए विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चरवाही के ग्राम चरवाही में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हैंडपंपों का वैज्ञानिक विधि से क्लोरीनेशन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पेयजल स्रोतों को संक्रमणमुक्त रखते हुए ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना तथा जलजनित बीमारियों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करना है।


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के निर्देशन में विभाग के हैंडपंप टेक्निशियन एवं कर्मचारियों ने ग्राम के सभी सार्वजनिक हैंडपंपों में निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन किया। इस प्रक्रिया से पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं, विषाणुओं एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वर्षा ऋतु के दौरान जल स्रोतों के दूषित होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे समय में नियमित क्लोरीनेशन पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने का सबसे प्रभावी उपाय है। इससे डायरिया, हैजा, टाइफाइड सहित अन्य जल जनित रोगों के फैलने की आशंका कम होती है और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।


अभियान के दौरान विभाग की तकनीकी टीम ने ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, हैंडपंपों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा जल संरक्षण के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को यह भी समझाया गया कि सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने में सामुदायिक सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करे। ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित क्लोरीनेशन से गांव में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और जल जनित बीमारियों से बचाव में सहायता मिलेगी।

उन्होंने जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी का भी संकल्प व्यक्त किया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जन जागरूकता अभियान सतत संचालित किए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना तथा स्वस्थ और निरोगी समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

4 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago