छत्तीसगढ़

CG : स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार ने शुक्लाखार ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण…

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का लिया जायजा, चार प्रकार से कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छता नियमों के प्रभावी पालन पर दिया जोर

कोरबा । राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), रायपुर की राज्य सलाहकार एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी मोनिका सिंह ने आज जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्लाखार, जिला कोरबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में संचालित ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) कार्यों तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन का अवलोकन किया।

इस अवसर पर स्वच्छग्राहियों एवं ग्रामीणों को कचरे का चार प्रकार से पृथक्करण-सूखा कचरा, गीला कचरा, सैनिटरी कचरा तथा विशेष देखभाल/ई-कचरा (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) करने की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ एवं कचरा मुक्त ग्राम के निर्माण के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में संलग्न स्वच्छग्राही समूह के सदस्यों को नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता शुल्क के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

ग्राम के सरपंच एवं सचिव को ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निस्तारण सुनिश्चित कराने, नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले समझाइश देने तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्रामीणों को चार प्रकार से कचरा अलग-अलग रखने, नियमित रूप से स्वच्छता शुल्क का भुगतान करने तथा ग्राम में निर्मित सामुदायिक शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य, कटघोरा विधायक प्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार, ब्लॉक समन्वयक, बीपीएम (एनआरएलएम), प्रधानमंत्री आवास योजना के तकनीकी सहायक, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, पंचगण, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बिहान समूह की महिलाएँ, स्वच्छग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…

38 minutes ago
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

रायपुर अमलीडीह से कामनबोड़ तक बनेगी 1.40 किमी लंबी सड़क, मार्ग में 5 पुलियों का…

43 minutes ago
बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…

53 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने वन महोत्सव का किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी…

58 minutes ago
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 – डीजीपी कैलाश मकवाणा

भोपाल  विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों के मद्देनजर…

1 hour ago
जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के…

1 hour ago