CG : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का शानदार फुल ड्रेस रिहर्सल, बेसिक स्कूल मैदान में गूंजे देशभक्ति के स्वर…

बेमेतरा, आज जिले के बेसिक स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के भव्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता मंडावी और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू की अगुवाई में आयोजित इस रिहर्सल में सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका एसडीएम नवागढ़ दिव्या पोटाई ने निभाई। उन्होंने परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सैनिक दल, स्काउट-गाइड और एनसीसी की टुकड़ियों की सलामी स्वीकार की।

सुबह 9 बजे शुरू हुए इस पूर्वाभ्यास में वही सभी व्यवस्थाएं लागू रहीं जो 15 अगस्त को मुख्य समारोह में होंगी, ताकि राष्ट्रीय पर्व पर कोई कमी न रहे। मैदान में सजी-धजी टुकड़ियों की मार्चपास्ट, तिरंगे की शान में बजते बैंड और अनुशासित कदमताल ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस वर्ष जिले के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छात्रा, छात्राओं द्वारा देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं विभिन्न विभागों, संस्थाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार एवं पदक वितरण समारोह भी आयोजित होगा।

शाम के समय जिले के सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों और प्रमुख स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।

रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, एसडीएम बेमेतरा प्रकाश भारद्वाज, साजा एसडीएम पिंकी मनहर, बेरला एसडीएम दीप्ति वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने अनुशासित परेड, सुंदर प्रस्तुति और सटीक व्यवस्थाओं के लिए आयोजकों की सराहना की।

इस सफल फुल ड्रेस रिहर्सल ने साफ संकेत दे दिया है कि 15 अगस्त को बेमेतरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे गरिमा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

32 minutes ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

41 minutes ago
पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

पदोन्नति की तैयारी तेज, डीपीसी के बाद जारी होंगे प्रमोशन आदेश

भोपाल  राज्य शासन से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश मिलने के बाद निगम प्रशासन…

1 hour ago
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल  प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा हो रही है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित…

1 hour ago
राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

रायपुर मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध मुख्यमंत्री  विष्णु देव…

1 hour ago
लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

लोककला की अमर स्वर-सरिता को राजकीय सम्मान: पद्म विभूषण तीजन बाई को अश्रुपूरित विदाई

रायपुर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पंडवानी गायिका…

2 hours ago