छत्तीसगढ़

CG : स्वास्थ्य मंत्री ने चिरमिरी में आधुनिक शासकीय पॉलिटेक्निक भवन का किया भूमिपूजन

9 करोड़ 11 लाख की लागत से क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

रायपुर,

9 करोड़ 11 लाख की लागत से क्षेत्र को तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

चिरमिरी में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति संतोष सिंह तथा एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

नए भवन के साथ नई संभावनाएं: मैकेनिकल एवं GIS/GPS  शाखाओं की बड़ी घोषणा

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि यह नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।

उन्होंने यह घोषणा भी की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं  GIS/GPS  की दो नई शाखाएं प्रारंभ की जाएंगी। इन शाखाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों, औद्योगिक जरूरतों और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। 

इस दौरान नवीन भवन निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्र के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

CG : ‘हमर पहुना’ जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल से चाय पर चर्चा …

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के क्रम में जनसंपर्क…

3 minutes ago
CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

CG : पूर्व सरपंच खेती कार्य के दौरान करंट से चिपका, मौत …

बस्तर। भानपुरी थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को…

20 minutes ago
CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

CG : उरला से 2 बच्चे गायब, तलाश में जुटी पुलिस टीम …

रायपुर। बालक आयुष चौहान और पीयूष चौहान निवासी राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र, रायपुर 8…

24 minutes ago
CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

CG : भृत्य और शिक्षिका को झटका, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी आदेश को सही माना …

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों में पुरानी प्रतीक्षा सूची के दुरुपयोग पर महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते…

29 minutes ago
पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

पंजाब के स्कूलों के लिए बारिश को लेकर नई गाइडलाइन, पानी के टैंकों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के आदेश

लुधियाना. पंजाब सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया…

32 minutes ago
CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

CG : पानी विवाद में 15 लोग घायल, दो पड़ोसी भिड़ गए …

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ…

34 minutes ago