रायपुर। श्यामबिहारी जायसवाल ने विधिवत रूप से आज स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा, हिन्दू परंपरानुसार पूजा पाठ करके आज पदभार ग्रहण किया हूं. हर व्यक्ति को सरल सुलभ और अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता में है. जो भी भ्रष्टाचार हुआ है सभी में जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी. आज अधिकारियों से बैठक में विभागीय जानकारी लेकर निर्देश दिया गया है. जब तक सरकारी हॉस्पिटल का बेड ख़ाली है तब तक प्राइवेट की ओर लोगों को जाना न पड़े, ये मेरी ज़िम्मेदारी है. प्रदेश में कहां-कहां एम्स खोला जाएगा, इसके लिए सर्वे का दौर जारी है. मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, छत्तीसगढ़ में पौने 3 करोड़ जनता की सेहत सभी दुर्गम स्थलों पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प है. मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए काम करेंगे. सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…
रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…