छत्तीसगढ़

CG : स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने जिला अस्पताल किया अवलोकन …

दंतेवाड़ा : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिला अस्पताल दंतेवाड़ा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न वार्डों एवं उपचार कक्षों की व्यवस्थाएं, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, लैब कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष सहित अन्य विभागीय कक्षों का अवलोकन किया। साथ ही मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता एवं स्टाफ की उपस्थिति की जानकारी ली।


कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रोगी के दृष्टिकोण से स्व-मूल्यांकन कर व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी की पहचान की जाए तथा चिन्हित कमियों के निराकरण हेतु समय-सीमा निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वार्डवार एवं कक्षवार निरीक्षण कर सुधार की आवश्यकता वाले बिंदुओं को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ कक्षों एवं सुविधाओं में मरम्मत की आवश्यकता पाई गई, जिस पर शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कराने के लिए उन्होंने कहा।

एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) एवं एलएंडआर (प्रसव कक्ष) में समय से पूर्व जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं के मामलों का उनके उत्पत्ति स्थान के आधार पर पृथक-पृथक संधारण सुनिश्चित करने को एक महत्वपूर्ण प्रबंधन प्रक्रिया के रूप में लागू करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए।
 
इस निरीक्षण के दौरान उन्होने फिजियोथेरेपी आउटरीच कैंप की योजना बनाकर शीघ्र प्रारंभ करने तथा इसे पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने, साथ ही ब्लॉकवार फिजियोथेरेपी चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रीय कार्य का नियमित मूल्यांकन कर कमियों की पहचान करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपचार की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लेते हुए बारसूर निवासी अजन्ती नाग की पुत्री चैतन्या नाग के उपचार की स्थिति की जानकारी भी ली। अंत में कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान डीपीएम प्रतीक सोनी, डॉ. प्रियंका सक्सेना, अस्पताल सलाहकार चंद्रशिलापुरम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

1 hour ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

2 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

2 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

2 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago