जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम मेऊभाठा के पास मेन रोड में FST दल क्रमांक 22 की टीम को वाहन चेकिंग के दौरान कार से 2 लाख 90 हजार रुपए कैश मिले हैं। वैध कागज नहीं दिखाए जाने के कारण रुपयों को जब्त कर पामगढ़ थाने के सुपर्द किया गया है।
दरअसल, पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेऊभाठा मेन रोड के पास FST की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर CG 11BE 5457 को रोका गया। कार के अंदर काले रंग के बैग को चेक किया गया, जिसमें कैश रखे हुए थे। 500 रुपए के 500 नग नोट, 200 रुपए के 50 नग नोट,100 रुपए के 300 नग नोट कुल रकम 2 लाख 90 हजार रुपए बरामद हुआ। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम नंदरलाल देवांगन चंद्रपुर जिला शक्ति का रहने वाला बताया। नंदरलाल देवांगन ने बताया कि वह किराना दुकान और मनिहारी का काम करता है अपने काम से चंद्रपुर से बिलासपुर जा रहा था। कार से मिले रुपयों के संबंध में नंदर लाल देवांगन से पूछताछ की गई, तो उसके पास से कोई वैध कागज नहीं मिला।
जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की…
इंदौर मेट्रो अपने संचालन के दूसरे साल में एक बड़े विस्तार की तरफ बढ़ रही…
भोपाल जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…
भोपाल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…