CG : हत्यारे ने 2 मासूमों को किया अनाथ, घर में मिली मां की खून से लथपथ लाश…

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक विधवा महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई, जिससे उसके 2 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए. मामला ग्राम खैरबना का है, जहां स्कूल से लौटने के बाद 2 मासूम बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, अपनी मां को आवाज लगा रहे थे. लेकिन जब काफी समय बाद भी मां ने दरवाजा नहीं खोला और न ही जवाब दिया, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया. जैसे ही पड़ोसी और बच्चों ने घर के अंदर कदम रखा, सभी के होश उड़ गए. महिला की खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी मिली. 

जानकारी के अनुसार,  मृतिका की पहचान मोहिनी साहू (उम्र 30) के रूप में हुई है. मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है. वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी और अपने बच्चों के साथ अकेले ही रहती थी. बीते दिन वह घर पर अकेली थी और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे. बच्चे लौटकर जब घर पहुंचे तो उनके सर से मां का साया भी छिन चुका था.

ग्रामीणों की सूचना पर एएसपी नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है.  प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है.

इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. 

इस मामले में पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा.

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का ‘सख्त’: राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

​रायपुर : धमतरी में माफियाओं पर प्रशासन का 'सख्त': राजस्व और खनिज विभाग की बड़ी…

25 minutes ago
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का सफल आयोजन 1 करोड़ 6 लाख से अधिक बच्चों को…

44 minutes ago
एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

एक्टिंग से IPS तक का सफर! सिमाला प्रसाद बनीं निमाड़ रेंज की नई DIG, पिता रहे सांसद और मां हैं साहित्यकार

खरगोन  मध्य प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। एक…

55 minutes ago
CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

CG : बरसात के बीच अवैध रेत खनन का खेल जारी, ट्रैक्टर नदी में उतारकर बालू तस्करी …

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होते ही अवैध रेत उत्खनन का मामला…

1 hour ago
CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

CG : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार वन, वन्यजीव और जैव विविधता…

2 hours ago
CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

CG : धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त …

धमतरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन…

2 hours ago