CG : हमने सच्चे राष्ट्र सेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है- रमेन डेका

रायपुर, छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर आज राजभवन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि हमने सच्चे राष्ट्रसेवक, संवेदनशील प्रशासक और एक महान व्यक्ति को खो दिया है।    

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर राजभवन में शोक सभा का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वर्गीय दत्त के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया। राज्यपाल डेका ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत दुखद क्षण है। शेखर दत्त जी का जीवन अनेक आदर्शों से भरा रहा। वे केवल एक उच्चपदस्थ अधिकारी नहीं थे, बल्कि एक वीर सैनिक और एक संवेदनशील जनसेवक भी थे। उन्होंने भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा दी थी और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। देश के लिए उनके इस वीरता और साहस पर हम सभी को गर्व है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि चाहे आप सैनिक हों, प्रशासक हों या नागरिक, देशसेवा का जज्बा और मानवीय  संवेदनाएं ही किसी को महान बनाती हैं।

डेका ने कहा कि सेना से भारतीय प्रशासनिक सेवा में आए शेखर दत्त जी ने अपने करियर में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने देश की सुरक्षा नीतियों को मजबूती दी। बाद में जब उन्हें छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया, तब उन्होंने इस राज्य की   सांस्कृतिक और प्रशासनिक संरचना को मजबूती देने में उल्लेखनीय योगदान दिया। छत्तीसगढ़ में उनके कार्यकाल के दौरान, उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज की समस्याओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से कार्य किया। वे सादगी, कर्मठता और समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उनका व्यवहार सभी से आत्मीयता से भरा होता था।   राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने शेखर दत्त के जीवन परिचय एवं उनके कार्यो का स्मरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

CG : SVTU का बड़ा फैसला : ABC और APAAR आईडी के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश…

भिलाईनगर । स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (एसवीटीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विभिन्न पाठ्यक्रमों में…

2 minutes ago
CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

CG : स्कूल में नशीली गोलियां खाने से 5 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी…

दुर्ग । पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशीली गोलियों के…

5 minutes ago
CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

CG : VLTD नहीं लगाने पर 149 बस ऑपरेटरों को नोटिस, 23 जुलाई तक मांगा जवाब…

रायपुर । सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149…

9 minutes ago
CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

CG : रायपुर में आज यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा, 4 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम…

रायपुर । संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) सहायक…

11 minutes ago
CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

CG : श्रावणी मेले के लिए स्पेशल ट्रेन, बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान…

रायपुर । श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी…

18 minutes ago
CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

CG : रायपुर समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहेंगे अहम…

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लो प्रेशर सिस्टम के प्रभाव…

21 minutes ago