रायपुर

CG : हर गरीब का पक्का आवास का सपना हो रहा पूरा

रायपुर, हर गरीब को रहने के लिए पक्का छत मिले इस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से ग्रामीण इलाकों में टूटे खपरैल और धसकती दीवारों के बीच जीवन यापन कर रहे गरीब परिवारों के लिए एक नए सपने से कम नहीं है। इस मिशन को पूरा करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। चयनित पात्र हितग्राहियों के पक्के घर का सपना पूरा करने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है।
महासमुंद जिले में इसका बेहतर क्रियान्वयन देखने को मिल रहा है। जिंदगी भर कच्चे मकान में रहने की दुःख से उबरते हुए अब गरीब परिवारों को भी पक्का छत नसीब हो रहा है। ग्राम बेमचा के शिवबती धु्रव के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुआ है। पहली किस्त की राशि 40 हजार रुपए मिल चुका है। अब उनके सपनों की घर का बुनियाद पड़ गई है और जल्दी ही उनका घर बनकर तैयार हो जाएगा। अपने घर और पति के सपनों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा होने वाला है। उन्होंने बताया कि शादी के समय वे कच्चे खपरैल के घर में आई थी तबसे आज लगभग 25 वर्षों बाद उनका सपना पूरा हो रहा है। ऐसे ही हजारों हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ महासमुंद जिले में मिल रहा है।
इस योजना अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2022-23 के दौरान जिले में 73,266 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से अब तक 69,905 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 3,361 आवास निर्माणाधीन हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजनांतर्गत महासमुंद जिले में 583 विशेष पिछड़ी जनजाति के हितग्राहियों का सर्वे एवं पंजीयन पूरा हो चुका है। सभी हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किया गया, जिनमें से 3 दिसम्बर तक 195 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 388 आवास प्रगतिरत हैं। जिसके तहत 579 हितग्राहियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि जमा किया गया है। इसी तरह 504 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त, 353 हितग्राहियों को तृतीय किस्त एवं 112 हितग्राहियों को चतुर्थ किस्त की राशि जारी किया जा चुका है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव : पहले रोपे 1300 पौधे बने पेड़, अब 2 हजार और रोपेंगे…

राजनांदगांव , ग्राम पंचायत बाटगांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 में से 1300…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड पर गिरे पेड़ से टकरा कर तीन घायल…

राजनांदगांव| शहर के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित देवांगन रोज बाइक से डोंगरगांव से राजनांदगांव…

4 minutes ago
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …

रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची…

4 minutes ago
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…

राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…

7 minutes ago
CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

CG : घर की बाड़ी में आया तेंदुआ, दहशत में पूरा गांव …

बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…

9 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिवार ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…

1 hour ago