CG : हर- घर जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाकर समय पर पूरा कराएं : कलेक्टर

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार क़ो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ, सब -इंजीनियर एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने मिशन के तहत हर- घर नल से जल पहुंचाने के कार्य में तेजी लाकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने एसडीओ और सब इंजिनीयर क़ो कार्य में प्रगति लाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए फिल्ड पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिये।

कलेक्टर सोनी ने कहा कि जिन गांवों में जल स्रोत नहीं मिल रहा है वहां जल स्रोत चिन्हांकन के लिए हाईड्रो फैक्चरिंग मशीन की व्यवस्था करें। विद्युत मीटर की समस्या निदान के लिए सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय करें। जिन गांव में नल जल क़ो लेकर किसी प्रकार की विवाद हो तो सरपंच, जनपद सीईओ व एसडीएम के माध्यम से समाधान कराएं।इसके साथ ही एमआईएस पोर्टल में प्रविष्टि से सबंधित तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु राज्य कार्यलय से पत्राचार करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने धीमे प्रगति वाले सभी ठेकेदारों के कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि काम में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के भुगतान रोकी जाएगी तथा जिन्होंने काम बंद कर रखा है उन्हें कार्य से पृथक किया जाएगा।

उन्होंने अब तक अपूर्ण कार्यो क़ो तय समय पर पूर्ण कराने के लिए समय- सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिवस में हर -घर जल प्रमाणीकरण के कार्य क़ो पूर्ण कराएं। जिन गांवों में वाटर टेस्टिंग का कार्य चल रहा है वहां के स्थानीय व्यक्ति क़ो ही पंप संचालन का प्रशिक्षण दें ताकि बाद में वह बेहतर तरीके से कार्य सम्पादित कर सके। पाइप लाईन बिछाने में सडक खुदाई उपरांत सडक की मरम्मत कराएं। इसके साथ ही अन्य परिसंपत्ति की क्षति होने पर भी उसका उचित क्षतिपूर्ति करें।उन्होंने कहा कि सभी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य क़ो समय पर कार्य पूरा कराएं। प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तैयर है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

CG : रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़ी घटना, 2 की मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ी घटना हो गई. हाईटेंशन तार…

10 minutes ago
CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

CG : सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार, अपराधी कल्लू दबोचा गया …

रायपुर। सरोना राधाकृष्ण मंदिर के पास झपटमारी करने वाला गिरफ्तार हो गया है। प्रार्थिया चंद्रिका…

15 minutes ago
CG : रायपुर में गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार …

CG : रायपुर में गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। गांजा के साथ ओडिशा का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार हो गया है। 03.07.2026 को सूचना…

19 minutes ago
CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

CG : पत्नी और ससुर की हत्या की कोशिश, 3 साल से फरार था आरोपी, अब गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के…

32 minutes ago
CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

CG : मासूम आई ट्रैक्टर केजव्हील की चपेट में, मौत …

धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर…

36 minutes ago
CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

CG : सोलर पैनल असेंबलिंग के दौरान लगा करंट, दो युवकों की दर्दनाक मौत …

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें सोलर पैनल असेंबलिंग के…

39 minutes ago