छत्तीसगढ़

CG : हर दिन 20 ग्राम पंचायतों से सम्पर्क कर ली जाएगी पानी की समस्या की जानकारी

जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, टोल फ्री नंबर भी जारी

धमतरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की कमी की समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। इस कंट्रोल रूम में शिफ्टवार 5 अधिकारी-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी प्रतिदिन 20 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिवों से सम्पर्क कर उनके गांवों में पानी की समस्या और जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कामों में आने वाली परेशानियों की जानकारी लेंगे और अपने उच्चाधिकारियों को उनके समाधान के लिए अवगत कराएंगे। अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे के बाद ग्राम पंचायतों में पुनः सम्पर्क कर समस्याओं के निराकरण के बारे में भी पूछेंगे। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी गंभीर हैं और उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर समय पर समुचित उपाय करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

जिला प्रशासन ने पीएचई खण्ड धमतरी के कमरा नंबर एक में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07722-238719 है। इसके साथ ही पानी की समस्याओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2330-008 पर भी फोन किया जा सकता है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पानी की कमी और जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में आ रही समस्याओं की सूचना दी जा सकेगी। सूचना मिलते ही उनका लगभग 24 घंटे में त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिदिन आमजनों से मिलने वाली शिकायतों और सूचनाओं को निर्धारित प्रपत्र में शिकायत पंजी में भी दर्ज किया जाएगा और उनके निराकरण पर भी सूचना दर्ज होगी। कंट्रोल रूम में प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निराकरण की स्थिति से लगातार वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा।

कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारी और उनके सम्पर्क नंबर-
1. डी.एम.कनाडे, सहायक अभियंता, पीएचई उपखण्ड धमतरी- +91-74151-68347
2. एस.के.ठाकुर, सहायक अभियंता, पीएचई उपखण्ड नगरी- +91-94242-41675
3. पी.एस.गजेन्द्र, सहायक अभियंता पीएचई, खण्ड कुरूद- +91-98267-53500
4 स्वराज पदमवार, कार्यपालन अभियंता कार्यालय धमतरी- 07722-238719

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

3 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

3 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

3 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

4 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

4 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

4 hours ago