CG : हर वर्ष की भांति नगरवासी शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने में सहयोग करें

कलेक्टर-एसपी ने शांति समिति की बैठक में त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

 उत्तर बस्तर कांकेर , जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर एवं पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा की मौजूदगी में आयोजित की गई, जिसमें छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष अरूण कौशिक मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नगरवासियों द्वारा आगामी होली पर्व, रंग पंचमी, ईदुल फितर, चेट्रीचंड एवं गुड़ी पाड़वा, रामनवमी, महावीर जयंती, अम्बेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, माता कर्मा जयंती, चैतरई जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी समुदाय के लोग परस्पर मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें।


कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज दोपहर 12 बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि ज्यादातर घटनाएं नशे की हालत में तथा अवांछित हुड़दंग जैसे स्थिति में घटित होती हैं। ऐसी स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सभी वर्गों को आपस में सहयोग हेतु आगे आना चाहिए। कलेक्टर ने हर्ष और उल्लास के साथ सामाजिक समरसता और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से सभी वर्ग के त्यौहारों का आनंद लेने की बात कही। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित न हो, इस पर  अनिवार्य रूप से ध्यान दें।

बैठक में उपस्थित एसपी राखेचा ने कहा कि त्यौहार मनाने के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखें, ताकि किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि स्पीड बाइकिंग एवं प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर तत्काल संपर्क करें या वीडियो-फोटो भेजें, पुलिस इसे संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करेगी। उन्हांेने कहा कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं, साथ ही धार्मिक स्थलों का ध्यान रखते हुए डीजे आदि का साउंड निर्धारित सीमा में ही रखें। उन्होंने एसपी ने मौजूद जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नागरिकों को कानून व्यवस्था के दायरे में रहकर त्यौहार मनाने की अपील भी की। 


होलिका दहन के पूर्व निकाला जाएगा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मार्च
बैठक में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा ने सड़क किनारे दुकानें नहीं लगाने तथा होली और रंग पंचमी के दिन टैंकर से अतिरिक्त जलापूर्ति करने का सुझाव दिया। नगरपालिका अध्यक्ष कौशिक ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने तथा जबरदस्ती रंग लगाने वालों पर कार्यवाही करने की बात कही।     इसके पहले, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा ने एजेण्डावार जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति पर बिना अनुमति के रंग-गुलाल न लगाएं तथा यथासंभव मुखौटों का उपयोग न करें।

किसी भी प्रकार की जबरिया चंदा वसूली न की जाए। बाइक पर दो से अधिक सवारी न हों और नशे की स्थिति में वाहन कदापि न चलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि होलिका दहन के लिए खुले स्थान का चयन करें तथा किसी निजी अथवा शासकीय सम्पति को नुकसान न पहुंचाया जाए। परीक्षार्थियों एवं विशेष तौर पर धार्मिक स्थल पर आने-जाने वाले लोगों पर रंग-गुलाल न डाला जाए। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित समय व नियत डेसिबल में ही करें। इसी तरह बिना पुष्टि के फेक अथवा भ्रामक पोस्ट, खबरों को सोशल मीडिया में साझा न करें।

किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन इस दौरान न करें। इस दौरान यह भी बताया गया कि होलिका दहन के पूर्व जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व तथा नगरीय निकाय के द्वारा संयुक्त रूप से शहर के मुख्य मार्गों में मार्च निकाला जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर महेश जैन, नगरपालिका के उपाध्यक्ष उत्तम यादव, प्रशिक्षु आईपीएस प्रतीक, डीएसपी मोहसिन खान सहित विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधि, पार्षदगण, नागरिक, मीडिया प्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

12 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

12 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

12 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

12 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

12 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

12 hours ago