रायपुर । हवाई अड्डे में सुनील गावस्कर से अमित जोगी मिले। उन्होंने X पोस्ट में बताया कि आज हवाई अड्डे पर एक ऐसी मुलाकात हुई जो दिल में बस गई। क्रिकेट के भगवान सुनील गावस्कर जी से मिलने का सौभाग्य मिला। पापा के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर। सफेद कपड़ों के उस महान सज्जन से, जिन्होंने इतिहास को बल्ले से लिखा। वे IPL के लिए यहाँ पधारे थे। लेकिन उनके दिल में जो आग थी, वो खेल से परे थी।
वे सबसे ज़्यादा बात करना चाहते थे सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के बारे में वह दिल के आकार का अस्पताल जो नवजात शिशुओं के हृदय रोगों का इलाज करता है। बिना एक पैसा लिए। सिर्फ दिल से। जहाँ बिल नहीं, दिल चलता है। और तब मैंने उन्हें बताया जिस ज़मीन पर यह अस्पताल खड़ा है, और जिस ज़मीन पर यह क्रिकेट स्टेडियम बना है दोनों पापा ने आवंटित की थीं। एक पल के लिए वे रुके। फिर मुस्कुराए। कुछ विरासतें शब्दों में नहीं समातीं।







