CG : हाईवा और जेसीबी जब्त, अवैध खनन पर कार्रवाई …

राजनांदगांव। खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने कई क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम भर्रेगांव, खुटेरी, रवेली, कोटरासरार, अर्जुनी, भोथली और बाघमार सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मुरूम और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन के कई मामले सामने आए, जिन पर तत्काल कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के तहत ग्राम खुटेरी निवासी गोविन्द साहू के स्वामित्व वाली हाईवा (सीजी 07 बीएम 2500) को जब्त किया गया। यह वाहन ग्राम सिकोला निवासी चालक टोमन यादव द्वारा अवैध रूप से मुरूम और मिट्टी का परिवहन करते हुए पाया गया। इसी तरह ग्राम देवरी निवासी रूपेश साहू के स्वामित्व की जेसीबी (सीजी 24 यू 4031) को भी जब्त किया गया, जिसे ग्राम केंवट नवागांव निवासी मोहित कुमार अवैध उत्खनन में उपयोग कर रहा था। दोनों वाहनों को कार्रवाई के बाद थाना सोमनी के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रकरणों में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

kgnews

Recent Posts

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क

ग्रीष्म काल में स्वच्छ और नियमित पेयजल पहुंचाने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सतर्क  दूरस्थ गांवों…

45 minutes ago
धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार से CM का बड़ा ऐलान, भोजशाला में बनेगा ‘सरस्वती लोक’

धार  स्‍थानीय मोतीबाग चौक में आयोजित विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा…

50 minutes ago
लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- प्रकृति संग विकास आदिवासी समाज की पहचान

रायपुर  देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में  जनजातीय अस्मिता, सांस्कृतिक गौरव…

52 minutes ago
पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

पूर्व आबकारी आयुक्त को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, राहत के साथ लगीं शर्तें

रायपुर  सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 25 मई 2026 को छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन…

1 hour ago
गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

1 hour ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

2 hours ago