सरगुजा मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है. मैनपाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है.तिब्बती कल्चर इस जगह की खास पहचान हैं.हर साल गर्मियों में सैलानियों का जमावड़ा मैनपाट में लगता है.लेकिन मैनपाट के आसपास गांवों का हाल इतना खूबसूरत नहीं है. मैनपाट के कई गांवों में इन दिनों हाथियों का आतंक है.लंबे समय बाद इस क्षेत्र में हाथियों की आमद हुई है.हाथियों ने ग्रामीणों के घर और खेत तबाह कर दिए हैं। गांवों में हाथियों की दहशत : मैनपाट के ग्रामीण क्षेत्र कोरवा बस्ती नर्मदापुर में हाथियों ने उत्पात मचाया है.बुधवार रात हाथियों का दल नर्मदापुर गांव पहुंचा.जहां हाथियों ने चिंघाड़ना शुरु किया.हाथियों की चिंघाड़ने के कारण नर्मदापुर गांव वासी अपने घरों से निकले.आधी रात उन्हें कुछ समझ ना आया क्या करें। इसलिए जान की सलामती के लिए ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर बच्चों के साथ दूसरी जगह चले गए।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…