छत्तीसगढ़

CG : हाथियों ने मचाया उत्पात, रात होते ही पहाड़ों से नीचे आ जाते

अनूपपुर दोनों हाथी शनिवार देर रात मरवाही वन पर क्षेत्र के मालाड़ांड से गुजरा नाला पार कर रविवार की सुबह धनगवां बीट के जंगल में ठहरे हुए हैं। देर शाम/रात को कुकुरगोड़ा, क्योटार, पटौरा, चोई, धनगवां सहित ग्रामीण अंचलों में विचरण करने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों ने मुनादी कराई है। अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को हाथियों के विचरण पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही विचरण पर निरंतर नजर रखी जा रही है।

शनिवार को पूरे दिन छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत 2039 शिवनी बीट के डडिंया एवं घिनौची गांव के मध्य स्थित पहाड़ के जंगल में पूरे दिन व्यतीत करने बाद रात होते ही पहाड़ से उतर कर मालाडांड,करहनी गांव के किनारे से मालाडांड में हरी सिंह के घर की दीवार तोड़ कर घर के अंदर रखे अनाज को खाने बाद रात नौ बजे गूजर नाला पार कर जैतहरी वन परिक्षेत्र के चोलना बीट एवं राजस्व गाव के झिरियाटोला में 11 बजे रात आकर निरंतर विचरण करता रहा है।

मालाडांड गांव के पास से सोननदी के किनारे चोलना आमाडांड मार्ग के सोन पुल को पार किया। फिर सोन केवई नदी के संगम के ऊपर वन परिक्षेत्र कोतमा के पोडी-चोडी में नदी के तट पर बसे। सुनील दुबे के खेत की तार फिंसिग की बाउंड्री तोड़कर खेत में प्रवेश किया। पड़ौंर के महुआटोला की ओर से सोननदी के किनारे-किनारे मोजर बेयर के बनाए सोननदी के बांध में नहाने लग गए। रविवार की सुबह धनगवां बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 338,337 में पहुंचकर पूरे दिन विश्राम किया है।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

40 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

51 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago