रायगढ़। पास में मंडराते हाथियों के झुंड की परवाह किए बगैर ग्रामीणों ने खेत में पानी से भरे गड्ढे में फंसे हाथी के शावक को बचाकर अदम्य साहस का परिचय दिया. इस पूरे वाकये के दौरान वन विभाग का अमला कहीं नजर नहीं आया. रायगढ़ जिले के लैलूंगा रेंज मे विचरण कर रहे 41 हाथियों का दल बीती रात रायगढ़ वन मंडल के दानोट पहुंच गया था. हाथियों के दल का एक शावक नहाते समय चिल्कागुडा में एक खेत में बने गड्ढे में फंस गया. शावक बार-बार गड्ढे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पार की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वह निकल नहीं पा रहा था. संभव: हाथियों के झुंड के साथ उसकी मां ने भी उसे निकालने का प्रयास किया होगा, लेकिन निकालने में असफल रहने के बाद शावक को छोड़कर झुंड भी आगे निकल गया था. इस बात की जानकारी जैसे ही सुबह जैसे ही ग्रामीणों को हुई उन्होंने तत्काल बिना वन विभाग की मदद से मोर्चा संभाल लिया. खड्डे के आस-पास खुदाई शुरू कर घंटों बाद हाथी शावक को बाहर निकलने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई.
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…