गरियाबंद। जिले के पांडुका रेंज में एक बार फिर दंतैल हाथी का आतंक देखने को मिला है. जानकारी के मुताबिक, दो महिलाएं जंगली मशरूम तोड़ने जंगल गए थे. इस दौरान दंतैल हाथी ने एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं एक महिला घायल है. इस घटना में पोंड निवासी बरमत बाई कमार की मौत हुई है. वहीं मंगली बाई हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस घटना के बाद विभाग ने पोंड, कूकदा, नागझर सहित 10 से अधिक गांव में अलर्ट जारी कर किया। बता दें कि दंतैल हाथी चंदा दल से बिछड़ कर बीते एक माह से पंडुका व फिंगेश्वर रेंज इलाके में लगातार घूम रहा है. महिलाओं पर हमला के बाद हाथी उसी स्थल के आसपास मौजूद है, जिसके कारण मृतिका का शव लाने में वन अमला को संघर्ष करना पड़ रहा है. लगातार हो रही घटना के चलते इलाके में दहशत का माहौल भी है।
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…
राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…
राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…