गरियाबंद। शिकारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ वन विभाग और ओडिशा फॉरेस्ट डिपार्मटमें ने ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच तस्करों को दबोचा है। पकड़े गए तस्करों के पास से टीम ने दो नग हाथी दांत बरामद किए हैं। पकड़े गए तस्करों से वन विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वन विभाग को शक है कि पकड़े गए तस्कर जंगली जानवरों के शिकार में भी शामिल हो सकते हैं। तस्करों को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के अफसर और ओडिशा वन विभाग की टीम के कर्मचारियों ने पकड़ा है।
ज्वाइंट ऑपरेशन में टीम ने गरियाबंद से सटे ओडिशा के मुनिगुड़ा रायगड़ा वन परिक्षेत्र में छापेमारी की। तीन वन मंडलों की टीम की कार्रवाई में पांचों तस्कर गिरफ्तार हुए। पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान उनके पास से हाथी के दांत मिले हैं। बीते दिनों पोटाश बम से गरियाबंद में हाथी की मौत की खबर आई थी। वन विभाग की टीम हाथी मौत के बाद शिकारियों की पड़ताल में जुटी थी। उसी कड़ी में वन विभाग को ये खबर मिली की ओडिशा में हाथी दांत के साथ कुछ शिकारी एक्टिव है। गरियाबंद में पोटाश बम से हुई हाथी के बच्चे की मौत के केस में वन विभाग ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
धमतरी : कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष करने वाला नगरी विकासखंड का…
जीपीएम। जिले में सड़क हादसे में बीएससी छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा परीक्षा…
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं की…
भिलाई नगर । वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर कोहका-कुरूद मेन रोड से…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र…
भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा…