छत्तीसगढ़

CG : हाथी दांत, तेंदुआ और भालू की खाल तस्करी में पांच आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर। वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बलरामपुर जिले में वन विभाग के टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने हाथी दांत और तेंदुआ-भालू की खाल की तस्करी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राज्य में वन्य अपराधों की रोकथाम तथा इसमें संलिप्त लोगों की धरपकड़ एवं उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन तथा  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। 

वन विभाग के अमले को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर 27 और 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमावर्ती वाड्रफनगर और रामानुजगंज वन परिक्षेत्रों में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (मध्य क्षेत्र) भोपाल और बलरामपुर वनमंडल की टीम ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक यह कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में तीन आरोपी लक्ष्मण पिता देवप्रसाद, मोहन पिता प्रेमलाल और दिलदार पिता गुरुदेव को हाथी दांत की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो हाथी दांत, तीन मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई। इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी वाड्रफनगर ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी तरह रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में अनिल कुमार पिता भगवानदास शर्मा और रामबचन पिता शिवराम के पास से तेंदुआ की दो खाल, भालू की एक खाल, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव  ने जनता से अपील की है कि वे वन्य अपराध एवं तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि अपराध करने वाले के विरूद्ध तत्परता से प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

CG : जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान …

दुर्ग । जल जनित मौसमी बीमारियों से बचाव व रोकथाम के संबंध में कार्यालय नगर…

2 minutes ago
CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

CG : शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के आरोप प्रमाणित होने पर रिसाली निगम पार्षद बर्खास्त …

दुर्ग । संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 29 मई 2026 को छ.ग. नगर पालिक निगम…

13 minutes ago
CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

CG : जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता …

दुर्ग । कृषकों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराना कृषि विभाग…

17 minutes ago
CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

CG : नौकरानी ने पति और जीजा के साथ मिलकर दुर्ग में किया बड़ा कांड, तीनों गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस को चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। घर में…

22 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर …

दुर्ग । जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित जे.आर.डी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउण्ड में 31 मई…

32 minutes ago
CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

CG : खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम ने की फलों की जांच …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मनी भोई साहू के निर्देश पर जन स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने…

36 minutes ago