लापरवाही पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई
रायपुर | बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन परोसने के मामले में राज्य शासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचलनाय द्वारा जारी आदेशानुसार विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई 2025 को रसोईयो द्वारा बनाए गये मध्यान्ह भोजन की सब्जी को आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर दिये जाने के बाद भी रसोइया एवं प्रधानपाठक द्वारा जानबूझकर परोसे जाने की शिकायत को छुपाने का प्रयास किया गया।
इस दौरान 84 बच्चों को मध्यान्ह भोजन सेवन पश्चात् गुपचुप तरीके से एंटी रेबीज़ टीका लगवाए जाने एवं घटना को दबाये जाने के प्रयास के सम्बन्ध में कलेक्टर बलौदाबाजार -भाटापारा के प्रतवेदन के आधार पर शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लच्छनपुर के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहु को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने तथा कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1),(2),(3) एवं 3 (2)के उल्लंघन पर संचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
निलंबन अवधि में प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहु का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पलारी नियत किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भत्ते की पात्रता होगी।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…