छत्तीसगढ़

CG : हिट-एंड-रन कानून में बदलाव का विरोध, ट्रक और बसों के पहिए थमे, पेट्रोल-डीजल का संकट

राजनांदगांव पेट्रोल-पंपों में सुबह से देर शाम तक मोटर साइकिल चालकों की कतार लगी रही। यात्री भटकते नजर आए। वहीं बसों के पहिए थम जाने से परिवहन व्यवस्था जिलेभर में ठप हुई।

केंद्र सरकार द्वारा ‘हिट एंड रन’ कानून में बदलाव के विरोध में ट्रक और बस के अलावा सभी तरह के वाहन चालकों ने तीन दिवसीय हड़ताल कर दिया है। वाहन चालकों के हड़ताल के चलते नए साल का पहला ही दिन लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया। बस सहित अन्य गाड़ियों के पहिये थम गए। ऑइल टैंकर नहीं चलने के कारण पेट्रोल पंपों में पेट्रोल-डीजल के लिए मारा मारी मची रही। चालक संघ व यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर इस कानून को वापस लेने की मांग की है।

नए कानून को लेकर विरोध में चिचोला, पाटेकोहरा सहित जिले के मुख्य मार्गों पर कुछ देर के लिए चालकों ने चक्काजाम भी कर दिया। था। आनन-फानन में जिला प्रशासन चालक संघ व यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें चक्काजाम नहीं करने की समझाइश दी। इसके बाद हालांकि चक्काजाम नहीं हुई लेकिन हड़ताल का असर ऐसा रहा कि ट्रक बसों के अलावा विभिन्न तरह के वाहनों के पहिए थम गए थे। जिला मुख्यालय से किसी भी रूट में बसें नहीं चलीं। बस स्टैंड पहुंचकर लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए भटकते रहे। कुछ चालक जो गाड़ी चला रहे थे, उन्हें भी जगह-जगह रोककर संघ द्वारा वाहन नहीं चलाने कहा गया। वाहन चालक केंद्र सरकार की नए मोटर व्हीकल एक्ट काला कानून बता रहे हैं। बता दें कि शहर में 15 से अधिक पेट्रोल पंप है, जहां रोजाना 30 से 35 हजार लीटर पेट्रोल और 35 से 40 लीटर डीजल की खपत होती है। हड़ताल की वजह से आइल टैंकर वाली गाड़ियां भी नहीं चली। इसके चलते पंपों में पेट्रोल नहीं पहुंच पाया और लोग पेट्रोल के लिए भटकते रही। हड़ताल की जानकारी लगते ही लोग रविवार से ही अपनी गाड़ियों में अतिरिक्त पेट्रोल व डीजल डलवा रहे थे। इसके चलते सोमवार को सुबह से ही पंपों में डीजल-पेट्रोल के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी।

क्या है नया कानून

किसी भी वाहन चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर उसे 10 की सजा और सात लाख जुर्माना भी भरना पड़ेगा। इसी कानून का विरोध हो रहा है। राजनांदगांव ड्राइवर एकता संगठन के अध्यक्ष हेमनाथ देवांगन का कहना है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट चालकों के लिए घातक साबित होगा। गरीब वाहन चालक 7 लाख रूपए जुर्माना कहां से लाएंगे। 10 साल की जेल का भी प्रावधान है, तो उसके परिवार का पालन-पोषण कौन करेगा।

kgnews

Recent Posts

गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

गैस त्रासदी के जख्म भरने की पहल, भोपाल की जहरीली मिट्टी और भूजल को किया जाएगा शुद्ध

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे के खात्मे के बाद अब…

31 minutes ago
MP को बड़ी सौगात, ₹4415 करोड़ से बनेगा बैतूल-खंडवा-जुलवानिया नेशनल हाईवे

MP को बड़ी सौगात, ₹4415 करोड़ से बनेगा बैतूल-खंडवा-जुलवानिया नेशनल हाईवे

खंडवा खंडवा जिला इकॉनामिक कॉरिडोर के रूप में जल्द ही विकसित होने वाला है। बुधवार…

39 minutes ago
मध्यप्रदेश में HIV के बढ़ते मामले चिंता का कारण, केस दोगुने; जांच और जागरूकता पर सवाल

मध्यप्रदेश में HIV के बढ़ते मामले चिंता का कारण, केस दोगुने; जांच और जागरूकता पर सवाल

इंदौर.  मध्य प्रदेश में एचआईवी संक्रमण को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों ने स्वास्थ्य तंत्र…

40 minutes ago
जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

जनता तक पहुंचे योजनाओं का वास्तविक लाभ, प्रशासन जवाबदेही के साथ करे कार्य : मुख्यमंत्री साय

रायपुर    शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…

2 hours ago
पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

10 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago