कोरबा. पंप हाऊस में रहने वाले हृदय रोग से पीड़ित अधेड़ ने एक साथ 15 टेबलेट गटक लिया. इसकी भनक परिजनों को तब लगी, जब अधेड़ की हालत बिगड़ गई. उसे आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत स्थित बताई जा रही है. सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाऊस में अच्छेलाल भारती 55 वर्ष निवास करता है. उसे कुछ समय पूर्व अटैक आया था,
जिसका उपचार रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है. उसे लेकर परिजन रूटिन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, जहां से लौटने के बाद परिजनो ने टेबलेट अधेड़ को दे दिया. इस दौरान प्रतिदिन एक एक टेबलेट खाने की जानकारी भी दी,
लेकिन अधेड़ तीन स्ट्रीप यानि पूरे के पूरे 15 टेबलेट गटक लिए. इस बात से अंजान परिजन अंजान थे. उन्होंने तबीयत बिगड़ने पर पूछताछ की तो पूरी बातें सामने आई. वे अधेड़ को आनन फानन इलाज केलिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है.
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…