जगदलपुर। जगदलपुर में स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज की बंद पड़ी लिफ्ट में एक मरीज की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज से कहीं चला गया था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। वहीं 8 दिनों के बाद उसकी लाश बरामद की गई है। उसकी मौत कैसे हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रकाश इजागिरी (40) है। ये बीजापुर जिले के नैमेड इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि यह मानसिक रूप से बीमार था। परिजन 16 फरवरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। जहां इसे मेल वार्ड में भर्ती किया गया था। वहीं इसका इलाज जारी था। फिर करीब 4 दिन बाद 20 फरवरी को ये कहीं चला गया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजन उसे ढूंढने की कोशिश किए। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। वहीं पिछले 2 से 3 दिनों से लिफ्ट के पास से काफी बदबू आने लगी थी। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने बंद पड़ी लिफ्ट खुलवाई। जब देखा तो नीचे युवक की लाश पड़ी मिली। जिसके बाद शव बरामद किया गया।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…
रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…
भोपाल गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…
रायपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…
भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…