छत्तीसगढ़

CG : होटल के स्वीमिंग पुल में मिली लाश…

बिलासपुर। बिलासपुर में हैदराबाद के मैनेजर की लाश होटल के स्वीमिंग पुल में मिली है। वो अपनी कंपनी के टूर पर छत्तीसगढ़ आए थे। इस दौरान रेड डायमंड होटल में ठहरे थे, जहां शुक्रवार की रात स्वीमिंग पुल में नहाते समय पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद फारूख (54) एग्रो कंपनी में मार्केटिंग डिपार्टमेंट में मैनेजर थे। 24 अप्रैल को क्लाइंट विजिट के सिलसिले में बिलासपुर आए थे। दिन भर काम निपटाने के बाद मोहम्मद फारूख देर शाम होटल पहुंचे। जहां अपने रूम नंबर 211 में चेक इन करने के बाद नहाने के लिए होटल परिसर में बने स्वीमिंग पुल गए। इस दौरान वो स्वीमिंग पुल में नहा रहे थे। काफी देर तक वो पानी में ही डूबे रहे, तब कर्मचारियों ने स्वीमिंग पुल में जाकर देखा। तब उसकी लाश पानी में तैर रही थी।

थाना प्रभारी व एसआई कमलनारायण शर्मा ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उनके मोबाइल सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसके बाद उनके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। परिजन बिलासपुर पहुंचे, तब उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन शव को लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

kgnews

Recent Posts

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

23 minutes ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

1 hour ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

2 hours ago
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जगदलपुर/रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित सन्डे ऑन…

3 hours ago
CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

गरियाबंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago