CG : होटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश

कोरबा। एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात लगभग 2 बजे घटी घटना से हड़कंप मच गया, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे, वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं. आधी रात लगभग 2 बजे आरोपी खिड़की से कूद कर कमरे के अंदर घुसा और महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए डराने-धमकाने लगा. आखिरकार महिला की चीख-पुकार से डरकर आरोपी भाग गया.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 वर्षीय राजा खड़िया के तौर पर हुई. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है.

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : 72.29 लाख की लागत के 17 निर्माण कार्य स्वीकृत …

राजनांदगांव : 72.29 लाख की लागत के 17 निर्माण कार्य स्वीकृत …

राजनांदगांव l राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत 72.29 लाख…

3 minutes ago
राजनांदगांव : जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन …

राजनांदगांव : जांच एजेंसियों का दुरुपयोग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन …

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष व…

6 minutes ago
राजनांदगांव : 270 किलो गांजा, 1847 नशीली टेबलेट नष्ट किया …

राजनांदगांव : 270 किलो गांजा, 1847 नशीली टेबलेट नष्ट किया …

राजनांदगांव | पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जब्त नशीली चीजों…

19 minutes ago
राजनांदगांव : शहीदों, शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण आज …

राजनांदगांव : शहीदों, शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण आज …

राजनांदगांव | ग्राम पंचायत बांट गांव में साल 2025 में रोपे गए 1400 पौधों में…

21 minutes ago
CG : बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, CM साय को लिखा पत्र …

CG : बीजेपी के 5 पार्षदों का इस्तीफा, CM साय को लिखा पत्र …

रायपुर। आरंग से लगे नगर पंचायत समोदा में भाजपा पार्षदों के कथित सामूहिक इस्तीफे से…

24 minutes ago
दतिया उपचुनाव: BJP टिकट पर बवाल, आशुतोष तिवारी के नाम से नाराज़ समर्थकों ने NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम लगाया

दतिया उपचुनाव: BJP टिकट पर बवाल, आशुतोष तिवारी के नाम से नाराज़ समर्थकों ने NH-44 पर 15 किमी लंबा जाम लगाया

दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ…

28 minutes ago