CG : हो जाएं रोमांचक अनुभव के लिए तैयार, देश-विदेश से आएंगे पर्यटक

काउंटडाउन शुरू…………… राष्ट्रीय क्षितिज में चमकने को तैयार जशपुर

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

स्वरोजगार और पर्यटन को मिलेंगे नए आयाम

रायपुर,

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 से 9 नवंबर 2025 तक भव्य जशपुर जम्बूरी का आयोजन होगा। यह महोत्सव जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार संगम होगा, जो जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि- ‘‘हमारा लक्ष्य है कि जशपुर की प्रकृति और  संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिले। जशपुर जम्बूरी 2025 न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यटन, उद्यमिता और सामुदायिक सहभागिता को भी नई ऊर्जा देगा। यह आयोजन राज्य के लिए गौरव और विकास दोनों का प्रतीक बनेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर खोलेगा। जशपुर जम्बूरी जैसे आयोजन छत्तीसगढ़ को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। यह सिर्फ पर्यटन नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गर्व का भी उत्सव है‘‘।

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

    जशपुर जम्बूरी केवल एक मनोरंजक आयोजन नहीं, बल्कि स्थानीय स्व-सहायता समूहों, युवा कारीगरों, गाइड्स और होमस्टे संचालकों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम भी है। 2024 में पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम पिछले वर्ष लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ और इस बार इसे और विस्तार देने की तैयारी की गई है।

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

रॉक क्लाइम्बिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग जैसे रोमांच सहित जनजातीय इलाकों का अनुभव

    जशपुर जम्बूरी 2025 रोमांच, कला और सामुदायिक अनुभवों को और भी समृद्ध करेगा। रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग, मयाली डैम पर वॉटर स्पोर्ट्स, पैरामोटर और हॉट एयर बलून से मधेश्वर पहाड़ों के दृश्य देखे जा सकेंगे। जनजातीय नृत्य (कर्मा, सरहुल), लोक संगीत, हस्तशिल्प कार्यशालाएँ (मिट्टी, बाँस, गोंदना कला, लकड़ी व लोहे की कारीगरी), लोकनाट्य और स्थानीय व्यंजन का भी अनुभव मिलेगा। पारंपरिक खेल, टीम-बिल्डिंग गतिविधियाँ और तारों भरे आसमान के नीचे अलाव की गर्माहट से लोगों के मन में आनंद की अनुभूति होगी।  जशपुर जम्बूरी 2025 का उद्देश्य है प्रतिभागियों को प्रकृति, परंपरा और समुदाय की उस धारा से जोड़ना, जहाँ हर पल एक नई कहानी कहता है। 

जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक

युवाओं के लिए विशेष : कौशल विकास से लेकर रोजगार तक की संभावनाएं

    युवाओं के लिए यह जशपुर जम्बूरी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर लेकर आ रहा है। पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में युवाओं को वैश्विक मानकों पर प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे बेहतर रोजगार के अवसर पा सकें। डिजिटल मार्केटिंग और जीआईएस मैपिंग के माध्यम से इलाके की पहुंच बढ़ाई जाएगी, जो आर्थिक विकास में सहायक होगी।

जशपुर में स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा

    स्थानीय किसानों और स्व-सहायता समूहों को भी इस महोत्सव से लाभ मिलेगा, जिससे वे अपनी कृषि और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को और सशक्त बना सकेंगे। यह उत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का भी माध्यम बनेगा। जशपुर जम्बूरी स्थानीय समुदाय, पर्यटकों और निवेशकों को जोड़ने का काम करेगा और युवाओं को स्वरोजगार व रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। जशपुर जंबूरी केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम है।  स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैंप में बोटिंग, कैक्टस गार्डन और टेंट सुविधाएँ जोड़ी गई हैं। यहाँ के पर्यटक स्थल अब बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित हैं। जशपुर जंबूरी का आयोजन जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के सहयोग से होता है। इसके लिए जशपुर जिला प्रशासन की इन्स्टाग्राम पेज जशपुर जम्बूरी ( jashpurjamboree ) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

33 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

33 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

40 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

43 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

44 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

49 minutes ago