महासमुंद , जिले में संचालित स्कूल बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हेतु रविवार 01 फरवरी 2026 को स्कूल बसों का भौतिक परीक्षण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से पुलिस लाइन परसदा में किया जाएगा। इस शिविर में झलप, तुमगांव, बागबाहरा एवं महासमुंद तहसील अंतर्गत संचालित समस्त स्कूलों की बसों को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि स्कूल प्रबंधन अपने संस्थान में संचालित सभी स्कूल बसों को निर्धारित तिथि एवं समय पर वाहन चालक एवं परिचालक सहित तथा वाहन व उनसे संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ निरीक्षण हेतु उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय एवं स्थान पर वाहन अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रबंधन का होगा।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…