छत्तीसगढ़

CG : 07 दिसम्बर से 24 मार्च 2025 तक चलेगा टीबी मुक्त भारत अभियान

दुर्ग, भारत सरकार व्दारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता मे विगत दिनों जिला स्तरीय अंर्तविभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भुमिका वर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने बताया कि जनभागीदारी से ’’निक्षय- निरामय छत्तीसगढ़’’ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान (टीबी मुक्त भारत अभियान) 07 दिसम्बर से 24 मार्च 2025 तक चलाया जायेगा। अभियान चार चरणों में सम्पन्न होगा। पहला चरण- 07 दिसम्बर 2024 से 22 दिसम्बर 2024, दूसरा चरण- 23 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025, तीसरा चरण- 01 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 एवं चौथा चरण – 16 मार्च 2025 से 24 मार्च 2025 तक होगा। उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर को कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा तथा समुदाय के लोगों को निक्षय मित्र बनाने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि सहित लोगों के माध्यम से कार्यक्रमों में क्षय उन्मुलन एवं कुष्ठ के विषय में जागरूकता लाई जायेगी। टीबी मुक्त भारत अभियान में जिले के सभी शासकीय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन इत्यादि भी अपनी सहभागिता निभायेंगे। जिला प्रशासन द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी के लिये कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि मितानीन स्वयं सेवी संगठनो को अपना योगदान देने और टीबी मुक्त बनाने के प्रयास में लगे रहने की अपील की गई है। 

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

10 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

10 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

11 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

11 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

11 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

12 hours ago