छत्तीसगढ़

CG : 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री साय बोले – गरीब भूमिहीन मजदूरों को देंगे 10 हजार रुपए सालाना

रायपुर किसानों के खाते में बोनस का पैसा ट्रांसफर हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है। मैने किसानों से बात भी की है मैं सबको बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह ₹1000 देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में ₹12000 जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग का ध्यान रखने वाली सरकार है।हम हर वादा पूरा करेंगे। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देंगे। युवाओं के साथ धोखा न हो इसलिए उन्हें पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की व्यवस्था करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार भी हमारी प्राथमिकता है। अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

29 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

33 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago