छत्तीसगढ़

CG : 1 लाख 1 हजार 963 किसानों से 5074599.20 क्विंटल धान की खरीदी

राजनांदगांव । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 1 लाख 1 हजार 963 किसानों से 5074599.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 1170 करोड़ 19 लाख 87 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में सुचारू तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, वहीं धान का उठाव लगातार ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा किया जा रहा है।  धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों को माइक्रो एटीएम के माध्यम से अब तक लगभग 2 करोड़ 34 लाख 35 हजार 769 रूपए की राशि प्रदान की गई है। तत्काल राशि मिलने पर किसानों में खुशी है। धान बिक्री के लिए टोकन तुहर दुआर एप द्वारा ऑनलाईन माध्यम से टोकन किसानों को दिया जा रहा है। जिससे किसानों को बहुत सुविधा मिली और एक ही बार में पूरा धान की बिक्री हो जाने से समय की बचत हो रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

CG : कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन चलाई जाएगी …

रायपुर। यात्रियों की मांग एवं सुविधा अनुसार रायपुर रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 18249/ 18250…

2 minutes ago
CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

CG : बरवासन गांव की बदली तस्वीर, हर घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल …

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विकासखण्ड मरवाही का बरवासन ग्राम पंचायत, जो जिला मुख्यालय से लगभग 16…

17 minutes ago
CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

CG : बैंक अधिकारी को 3 साल की हुई सजा, बुजुर्ग को फंसाया था फर्जी कर्ज में …

बिलासपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुप तिग्गा की अदालत ने 104 वर्ष के एक बुजुर्ग…

24 minutes ago
जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल रमेन डेका

जीवन में ऐसा कार्य करें जिसमें केवल पाना नहीं, समाज को कुछ देना हो- राज्यपाल…

36 minutes ago
बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर में खाद की कालाबाजारी रोकने बड़ा कदम, अब आधार कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा उर्वरक

बस्तर. बस्तर में रासायनिक खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए कृषि विभाग…

48 minutes ago
भोपाल में STF का बड़ा एक्शन, 23 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलें जब्त; ड्रग नेटवर्क का खुलासा

भोपाल में STF का बड़ा एक्शन, 23 हजार कोडीनयुक्त कफ सिरप की बोतलें जब्त; ड्रग नेटवर्क का खुलासा

भोपाल राजधानी भोपाल में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स ने…

48 minutes ago