महासमुंद। कलेक्टर खाद्य शाखा जिला महासमुंद द्वारा गठित जांच दल की जांच प्रतिवेदन में अमरकोट स्थित धान उपार्जन केंद्र में अनियमितता पाई गई है। प्रतिवेदन के अनुसारए केंद्र में भौतिक सत्यापन के दौरान 11416 बोरी धान कम पाया गयाए जिसका वजन मानक अनुसार 5348ण्68 क्विंटल है। जिसकी राशि प्रति क्विंटल 3100 रुपए के आधार पर एक करोड़ 65 लाख 80 हजार 908 रुपए होता है।
जांच दल में खाद्य निरीक्षकए सहकारी निरीक्षक एवं शाखा प्रबंधक शामिल थेए जिन्होंने अपने प्रतिवेदन में यह स्पष्ट किया है कि उक्त गड़बड़ी के लिए धान उपार्जन केंद्र प्रभारी श्री कार्तिकेश्वर यादवए बारदाना प्रभारी श्री तेजराम पटेल तथा कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राजेन्द्र पटेल संयुक्त रूप से जिम्मेदार हैं।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर ने धान खरीदी नीति खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के कंडिका 15.9 तथा त्रिपक्षीय अनुबंध की कंडिका 12.8 एवं 12.11 के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश में संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि संबंधित अधिकारी समय पर उचित कार्रवाई नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में लापरवाही हुई है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध भी अनुशासनात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव उच्च कार्यालय को भेजा जाएगा।
मोहला l अविभाजित राजनांदगांव जिला के थाना मानपुर के कोरकोट्टी में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर…
छुईखदान l रियासतकालीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा जारी है। कथा वाचक…
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से कंक्रीट और मलबा सड़क पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल…
रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का…