महासमुंद। कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज यहां अपने कार्यालय में हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पांच विद्यार्थियों को टॉप 10 में जगह बनाने पर लैपटॉप एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी मुकाम को पाने के लिए परिश्रम करना पड़ता है। इस दौरान चुनौतियां भी सामने आती हैं। आप सभी को चुनौतियों से घबराना नहीं है। जो भी लक्ष्य है उसे प्राप्त करना है।
उन्हांने छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने और आगे भी बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बच्चों के आगे की पढ़ाई की जानकारी ली और कहा की सबसे पहले महाविद्यालय स्तर पर अच्छे से पढ़ाई करें। विद्यार्थियों ने कहा कि बैंकिंग,चिकित्सा और सिविल सेवा में जाना कहते हैं। कलेक्टर ने इस दौरान उन्होंने अपने यू पी एस सी तैयारी की जानकारी दी और मार्गदर्शन दिया।कलेक्टर के हाथों लेपटॉप और उनसे मिले सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह लेपटॉप उनके बहुत काम आएगा।
भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई…
भोपाल मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीराम जी)…
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…